logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बेमौसम बारिश से 1 हजार 86 हेक्टेयर फसल बर्बाद, अधिकारी ने कलेक्टर को सौंपी रिपोर्ट


बुलढाणा: जिले में तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश के कारण 1 हजार 86 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों और बगीचों को नुकसान हुआ है. यह मामला कृषि विभाग द्वारा किये गये प्रारंभिक निरीक्षण में पाया गया है। कृषि विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण से पता चला कि इस तहसील के 48 गांव प्रभावित हुए हैं। साथ ही 1 हजार 86 हेक्टेयर क्षेत्र में लगे गेहूं, रबी ज्वार, चना और मक्का समेत अन्य बगीचों को नुकसान पहुंचा है।

ज्ञात हो कि, 15 फरवरी की शाम व रात को जिले में हवा के साथ बेमौसम बारिश हुई। बुलढाणा, खामगांव और नांदुरा तहसील में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। बुलढाणा तहसील में 405 हेक्टेयर गेहूं, शालू, मक्का और चने की फसल नष्ट हो गई। तहसील के 13 गांवों के किसान प्रभावित हुए। खामगांव तहसील के 20 गांवों में 375 हेक्टेयर के बगीचे, गेहूं, चना, मक्का क्षतिग्रस्त हो गए।

नांदुरा तहसील के 15 गांवों में 360.50 हेक्टेयर क्षेत्र में केला, नींबू, गेहूं, मक्का, ज्वार की फसलें प्रभावित हुईं। प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि, 48 गांवों की कुल 1086.50 हेक्टेयर फसल को नुकसान हुआ है। कृषि अधीक्षक अधिकारी मनोज दाघे ने यह रिपोर्ट कलेक्टर किरण पाटिल को सौंपी।