logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Buldhana

Buldhana: जिले में 39 किसानों को हुई विषबाधा, लोणार में साँप के काटने से किसान की मौत


बुलढाणा: इस खरीफ सीजन में बुलढाणा जिले में कीटनाशकों का छिड़काव करते समय सावधानी न बरतने से अब तक 39 किसान ज़हर के शिकार हो चुके हैं। वहीं, लोणार तालुका के एक किसान की साँप के काटने से दर्दनाक मौत हो गई। जिला कृषि विभाग ने किसानों से कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।

इन दिनों खरीफ सीजन में कपास और अरहर सहित फलों की फसलों पर बड़े पैमाने पर कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है। लेकिन छिड़काव करते समय सावधानी की अनदेखी किसानों के लिए खतरा साबित हो रही है। बुलढाणा जिले में 1 अप्रैल से अब तक 39 किसान ज़हर के शिकार हो चुके हैं।

सभी किसानों का जिला सामान्य अस्पताल में इलाज किया गया और अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इसी बीच लोणार तालुका में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था, तभी अचानक एक ज़हरीले साँप ने उसे काट लिया। किसान को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस स्थिति को देखते हुए जिला कृषि अधीक्षक अधिकारी मनोज कुमार ढगे ने किसानों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उनका कहना है कि कीटनाशक दवाओं का छिड़काव हमेशा मास्क और दस्ताने पहनकर करें, शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े इस्तेमाल करें और दवा छिड़काव सुबह या शाम के समय ही करें ताकि धूप और हवा से ज़हरीली गैसों का असर न बढ़े।