logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: छत्रपति शिवाजी महाराज पर की विवादित टिप्पणी शिंदे-भाजपा गठबंधन पर आई, गायकवाड़ बोले- पक्षों में बढ़ेगी फूट


बुलढाणा: छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी के बयान ने पूरे राज्य में विवाद खड़ा कर दिया है। राज्यपाल और भाजप नेता के बयान की हर स्तर से निंदा हो रही है। इस बीच सत्तारूढ़ शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने विवादित बयान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि,  छत्रपति का बार-बार अपमान किया जाए तो अच्छा नहीं है। इससे एक दिन दोनों पक्षों में फूट पैदा होगी और दोनों को परिणाम भुगतने होंगे।

गायकवाड़ ने कहा, “शिवाजी महाराज का इतिहास कभी पुराना नहीं होगा। शिव राय की तुलना किसी महापुरुष से नहीं की जा सकती। राज्यपाल लगातार शिव राय की बात एक ही भाषा में करते रहे हैं। मैं केंद्रीय नेताओं से अनुरोध करता हूं कि ऐसे राज्यपाल को कुर्सी पर बिठाने का कोई फायदा नहीं है जो राज्य के इतिहास को नहीं जानता, इस जगह मराठी मिट्टी के व्यक्ति की जरूरत है। सो इन हाकिमों को जहां चाहो वहां भेज दो।”

महाराज के कारण ही महाराष्ट्र

विधायक संजय गायकवाड़ ने बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी पर भोई तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा, "यह महाराष्ट्र है क्योंकि शिवाजी महाराज थे। शिव राय की बात करें तो राज्यपाल सहित भाजपा के लोगों को सोचना चाहिए। संजय गायकवाड़ ने यह भी चेतावनी दी है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करना ठीक नहीं है, अन्यथा एक दिन दोनों पक्षों में कलह होगी और परिणाम दोनों को भुगतना पड़ेगा।