logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: उपजिलाधिकारी भिकाजी घुगे एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई


बुलढाणा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के उपजिलाधिकारी भिकाजी घुगे को एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी ने घुगे के साथ एक लिपिक खरात और वकील अनंत देशमुख को भी गिरफ्तार किया है। भूमि अधिग्रहण में मुआवजा देने के ऐवज में गुघे ने किसान से एक लाख की रिश्वत मांगी थी। जिलाधिकारी कार्यालय में हुई इस कार्रवाई से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

बुलढाणा जिले के जिगांव परियोजना में हिंगाना ईसापुर और नंदूरा के एक किसान की जमीन गई थी।  बुलढाणा मध्यम परियोजना कार्यालय के उपजिलाधिकारी भीकाजी घुगे ने भुगतान के नाम पर कुल मुआवजे का 10 प्रतिशत यानी 2 लाख की मांग की थी। इस काम में जहां कार्यालय में कार्यरत क्लर्क खरात ने घुगे का साथ दिया, वहीं वकील अनंत देशमुख पुरे मामले में बिचौलिया का काम कर रहा था। 

मुआवजा देने के नाम पर रिश्वत मांगने के किसान ने इसकी शिकायत बुलढाणा एसीबी से की। शिकायत के आधार पर एसीबी ने उपजिलाधिकारी भीकाजी घुगे, लिपिक नागेश खरात और अनंत देशमुख को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के बाद बुलढाणा जिला राजस्व प्रशासन में हड़कंप मच गया है।