logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: कंपनी में लगी आग, सैकड़ों क्विंटल कपास जलकर ख़ाक


बुलढाणा: शहर के मलकापुर इलाके में स्थित मातोश्री जिनिंग एंड प्रेसिंग फैक्ट्री में शनिवार दोपहर  अचानक आग लग गयी। हालांकि गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई, लेकिन सैकड़ों क्विंटल कपास नष्ट हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन का दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि, आग कैसे लगी।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय अचानक आग लगने से फैक्ट्री क्षेत्र में कपास के ढेर में आग लग गई। मजदूरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी जानकारी लगते ही मलकापुर नगर परिषद की दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस आग में सैकड़ों क्विंटल कपास जलकर खाक हो गया है। प्रारंभिक जानकारी यह भी है कि सामग्री और उपकरणों का भारी नुकसान हुआ है।