logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: विदर्भ के पूर्व रणजी खिलाडी प्रवीण हिंगणीकर का हुआ एक्सीडेंट, पत्नी की मौत


बुलढाणा: मौत का जाल बन चुके समृद्धि हाईवे पर हादसों और पीड़ितों का बदहाल सिलसिला जारी है। विदर्भ के पूर्व रणजी खिलाड़ी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पिच क्यूरेटर प्रवीण हिंगणीकर सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में उनकी पत्नी की मौके पर हो मौत हो गई। वहीं वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर मेहकर के पास हुआ। हादसा कितना भीषण था इसी से समझा जा सकता है कि, महिला का सर धड़ से अलग हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण हिंगणीकर अपनी पत्नी के साथ पुणे से नागपुर अपनी करता कार क्रमांक MH31FA6622 से आ रहे थे। जैसे ही वह बुलढाणा जिले के मेहकर तहसील के पास पहुंचे उन्होंने पिछले से ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टककर इतनी जोरदार थी कि, कार के परखच्चे उड़ गए। 

वहीं इस हादसे में हिंगणीकर की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रवीण गंभीर रूप घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें तुरंत पुलिस एम्बुलेंस के साथ पहुंची। इसके बाद उन्हें पहले मेहकर ग्रामीण अस्पताल और बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हिंगणिकर को पहले उनके हाथ-पैर में फ्रैक्टर आने की जानकारी सामने मिली है। वहीं हिंगणिकर के हादसे का शिकार होने और उनकी पत्नी की मौत से शहर के खेल जगत में शोक की लहर है।