logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: श्रद्धालयों को लेकर लौट रहा वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार, 20 यात्री घायल


बुलढाणा: बाबा सैलानी के दर्शन कर लौट रहा वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना में 20 श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को बुलढाणा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जालना जिले के कठोरा बाजार के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु तहसील के पिंपलगांव सराय स्थित सैलानी बाबा की दरगाह पर मन्नत मांगने टाटा 407 से आ रहे थे। तभी बुलढाणा तालुक के धसालवाड़ी के पास एक मोड़ पर वाहन पलट गया। घायलों में मुख्य रूप से महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घायलों को धसालवाड़ी के ग्रामीणों और रायपुर पुलिस ने यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया।