logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: अज्ञात टिप्पर की टक्कर से युवक की मौत; नागरिकों ने राजमार्ग किया बंद


बुलढाणा: लोनार-मंथा रोड पर अजीसपुर गांव के पास एक अज्ञात अवैध रेत परिवहनकर्ता ने युवक को टककर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके कारण अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद नागरिक आक्रामक हो गए और राजमर्ग को अवरुद्ध कर दिया। 

मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय युवक शिराज अयूब शेख के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, युवक कहीं जा रहा था। इसी दौरान अवैध रेत का परिवहन करने वाले ट्रक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन सड़क पर उतर गए। 

परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक की गिरफ़्तारी की मांग करते हुए राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया। परिजनों ने मांग की जब तक आरोपी को नहीं पकड़ा जाता तब तक वह शव को नहीं लेंगे। आंदोलन की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकरियों को समझने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन समझने को तैयार नहीं थे। इस आंदोलन के कारण राजमर्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। खबर लिखे जाने तक आंदोलन जारी है।