logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

संजय गायकवाड़ का बड़ा आरोप, कहा- भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को दिया समर्थन, इसलिए मिली हार


बुलढाणा: बुलढाणा बाजार समिति के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। शिंदे गुट नेता और बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ को बड़ा झटका लगा है। इस चुनाव में उनके समर्थन वाले पैनल को केवल छह सीटों पर जीत मिली है। वहीं अब इस हार पर गायकवाड़ ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, "भाजपा नेताओं ने आठ जगह पर कांग्रेस समर्थित उम्मीवार को आगे किया इस कारण उनके समर्थक पैनल को हार का सामना करना पड़ा।"

ज्ञात हो कि, आज आए चुनावी परिणाम में महाविकास अघाड़ी के समर्थित पैनल ने 18 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं गायकवाड़ के समर्थित पैनल को मात्रा छह सीटों से संतोष करना पड़ा। चुनावी परिणाम से लगे झटके के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गायकवाड़ ने स्थनीय भाजपा नेताओं को लेकर बड़ा दावा किया।

गायकवाड़ ने कहा, "बुलढाणा बजार समिति के चुनाव में भाजपा के लोगों ने धाड़ सर्कल के 11 सीटों पर आठ जगह पर कांग्रेस और तीन जगह पर भाजपा चलाई। इस कारण चुनाव में आठ सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली, वहीं भाजपा को तीन सीट मिली।" उन्होंने आगे कहा, "इस कारण हमारे उम्मीवारों को दो-दो और सात-सात जगहों पर हार का सामना करना पड़ा। अगर भाजपा के लोग समर्थन करते तो हम 12 से 14 सीटों पर जीत हासिल करते।"

मनमुटाव की चर्चा ने पकड़ी जोर

पिछले कुछ दिनों से राज्य के अंदर शिंदे गुट और भाजपा के बीच सब सही नहीं चलने की बात कही जारही है। उद्धव गुट विधायकों द्वारा लगातार शिंदे गुट में शामिल विधायकों के नाराज होने का दावा किया जारहा है। वहीं गायकवाड़ के इस दावे के बाद चल रही चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ ली है।