logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

आत्महत्या प्रयास: अदालत ने रविकांत तुपकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा


बुलढाणा: स्वाभिमानी किसान संगठन के नेता रविकांत तुपकर की मुश्किलें बढ़ गई है। अदालत ने आत्महत्या करने के मामले में तुपकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ज्ञात हो कि, किसानों की विविध मांगो को लेकर तुपकर ने शनिवार को जिलधिकारी कार्यालय के सामने डीजल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इसको लेकर आज तड़के तीन बजे पुलिस ने तुपकर सहित उसके 25 साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सुबह सभी को विषेश अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने हिरासत में भेज दिया।

गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने तुपकर सहित उसके 21 साथियों पर आत्मदाह, सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने सहित भारतीय दंड 353, 147, 148, 149, 109, 336, 309 गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया।