logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: नलगंगा बांध के खोले गए 11 गेट, नदी किनारे के गांवों को किया गया अलर्ट


बुलढाणा: जिले की मोताला तहसील का नलगंगा बांध 100 प्रतिशत भर गया है. साथ ही इस बांध परियोजना से अभी 1950 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. इसके चलते प्रशासन ने नलगंगा नदी किनारे के किसानों को सावधान रहने की चेतावनी दी है. यह जानकारी उपविभागीय अधिकारी एसपी पाटिल ने दी है.

लगातार भारी बारिश के कारण बांध में पानी की आवक जारी है. इसके चलते बांध में पानी का बहाव जारी रहने के कारण नलगंगा बांध के पहले 3 गेट और फिर 11 घुमावदार गेट खोल दिए गए हैं. इसके चलते नलगंगा नदी से नहर के जरिए भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है. इसके कारण मोताला, मलकापुर तहसील के नदी किनारे के गांव और खेतों में फसलें प्रभावित हुई हैं.