logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: खोले गए खड़कपूर्णा बांध के 19 गेट, नदी किनारे के 33 गांवों को किया गया अलर्ट


बुलढाणा: जिले में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है. वहीं, बांध क्षेत्र के कैचमेंट एरिया में अधिक बारिश होने से बांध में भारी मात्रा में पानी की आवक हो रही है. फिलहाल बांध से पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते नदी किनारे के गांवों को सतर्कता बरतने की चेतावनी दी गई है.  

देउलगांव राजा तहसील में खड़कपूर्णा नदी के उफान पर होने के कारण खड़कपूर्णा बांध में पानी छोड़ा जा रहा है. प्रशासन ने जानकारी दी है कि फिलहाल बांध 92 फीसदी तक भर चुका है.

खड़कपूर्णा नदी के किनारे के 33 गांवों को अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही बांध क्षेत्र के कुछ गांवों को भी अलर्ट कर दिया गया है. इस बांध के 19 गेट 0.50 मीटर खोले गए हैं. बांध में पानी के स्तर के आधार पर पानी की निकासी कम या ज्यादा की जाएगी.