logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: येलगांव बांध में 70 फीसदी जल भंडारण, शाम तक 100 % भरने की संभावना


बुलढाणा: बुलढाणा जिले में कल से भारी भारी बारिश हो रही है जिसके कारण सागवान में पैनगंगा नदी में बड़ी बाढ़ आ गई है. चूंकि यह नदी अब उफान पर है, बुलढाणा शहर को पानी की आपूर्ति करने वाला येलगांव बांध ने भी अपना जल भंडारण बढ़ा दिया है. इससे बुलढाणाकरों की पानी की समस्या दूर होती नजर आ रही है.

भले ही मानसून खत्म होने को है. येलगांव बांध में सिर्फ 36 प्रतिशत जल भंडारण उपलब्ध होने के कारण गर्मियों में पानी की कमी होने की आशंका थी. लेकिन पिछले दो दिनों में हुई बारिश से पानी की कमी दूर हो गयी है.

इस वर्ष बुलढाणा को भयंकर जल संकट का सामना करना पड़ा। मानसून खत्म होने के बावजूद भी बांध में पानी की आवक नहीं हुई और बांध का पानी नीचे तक पहुंच गया है. बरसात के मौसम में बांध में जलस्तर 15 फीसदी तक गिर गया था. लेकिन अब आखिरकार ये चिंता दूर होने की राह पर है. कल से हो रही भारी बारिश के कारण आज सुबह तक 70 फीसदी जल भंडारण हो चुका है.

इस मानसून सीजन में पहली बार पैनगंगा जलाशय ओवरफ्लो हो गया। बांध के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बांध में पानी की अच्छी आवक हो रही है.

यदि प्रवाह इसी गति से जारी रहा, तो संभावना है कि येलगांव बांध आज शाम या कल सुबह तक 100 प्रतिशत भर जाएगा.