logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: खाने की तलाश में मंदिर में घुसा भालुओं का झुंड, घटना सीसीटीवी में हुई कैद


बुलढाणा: जिले के डोंगरशेवली स्थित सोमनाथ महाराज संस्था के मंदिर में एक मादा भालू और उसके तीन बच्चे प्रसाद खाने आ गए. इन भालूओं के मंदिर में घूमने की यह घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. खुलेआम भालुओं के झुंड के मंदिर में घुसने की खबर से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है.   

डोंगरशेवली और डोंगरखंडाला गांव, ज्ञानगंगा अभयारण्य क्षेत्र से सटे हुए हैं। गांव में अक्सर जंगली जानवर पानी पीने के लिए आते-जाते रहते हैं। बीती रात करीब 9 बजे कुल चार भालूओं का झुंड मंदिर क्षेत्र में घूम रहा था. गाँव वालों का अनुमान है कि भालू यहां पानी और खाने की तलाश में आए होंगे.

बता दें कि इस मंदिर में मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहता है. यहां रोज बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं. इतनी व्यस्त जगह पर भालू समेत जंगली जानवरों के इलाके में घूमने से डर का माहौल बन गया है. ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग इस ओर तुरंत ध्यान दे.