logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: सैलानी दरगाह के पास होटल और जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, 23 लाख रुपये का नुकसान


बुलढाणा: बुलढाणा के पिंपलगांव सराय में हाजी हजरत अब्दुल रहमान उर्फ ​​सैलानी बाबा की दरगाह है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दरगाह क्षेत्र में कई दुकानें और होटल हैं। आज यहां स्थित एक होटल और जनरल स्टोर में आग लग गई, जिससे करीब 23 लाख का नुकसान हो गया।

सैलानी दरगाह के पास शेख सरदार शेख संदू के होटल और शेख इरफान शेख फकरुद्दीन के जनरल स्टोर में शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे आग लग गई। दोनों व्यावसायिक प्रतिष्ठान पास-पास होने के कारण आग इन्हे अपनी चपेट में ले कर भयंकर रूप धारण कर लिया। स्थानीय निवासी दौड़कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। 

जानकारी मिलने पर बुलढाणा के तहसीलदार विट्ठल कुमरे ने फायर ब्रिगेड को रवाना किया और रायपुर थानेदार दुर्गेश राजपूत भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय नागरिकों और बुलढाणा फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

इसके बाद बोर्ड अधिकारी, तलाठी और ग्राम सेवक ने घटना का पंचनामा बनाया तो करीब 23 लाख का नुकसान होने की बात सामने आई है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य शेख चांद मुजावर ने पीड़ितों को शीघ्र सहायता देने की मांग की है।