logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: मलकापुर साप्ताहिक बाजार इलाके में लगी भीषण आग, चार-पांच दुकानें जलकर खाक


बुलढाणा: मलकापुर के साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में रविवार रात करीब 11:30 बजे भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि, कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और चार से पांच दुकानें जलकर राख हो गईं। इससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

जिन दुकानों में आग लगी उनमें किराने का सामान, मसाले और दैनिक जरूरत की चीजें बेचने वाली चार से पांच दुकानें शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर नागरिकों ने अग्निशमन विभाग और पूर्व महापौर हरीश रावल को सूचित किया, जिन्होंने तुरंत सहायता प्रदान की और दो दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा।

समय रहते आग पर काबू पाकर एक बड़ी आपदा को टाला गया। हालांकि, यहां के दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है और उनका सारा सामान जलकर राख हो गया है।