logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक, कोई हताहत नहीं


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के चिखली स्थित शिंदे हॉस्पिटल के अंतर्गत दहिगांव के गोदावोन स्थित कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. जानकारी के मुताबिक इस आग में करीब 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

चिखली शहर में दहीगांववाला क्लॉथ शॉप नाम से एक बड़ी कपड़े की दुकान है. इस दुकान के मालिक सौरभ जैन ने आगामी त्योहार के लिए नया सामान मंगाया था. यह माल शहर के एक अस्पताल के पास गोदाम में रखा हुआ था. इसी बीच आज सुबह अचानक इस गोदाम में आग लग गई. क्षेत्र के निवासियों द्वारा गोदाम से धुआं निकलने की सूचना मिलने के बाद गोदाम का शटर खोला गया. तभी पता चला कि दुकान में रखे कपड़ों के ढेर में आग लगी है. 

गोदाम में बड़ी मात्रा में कपड़े और प्लास्टिक होने के कारण आग अधिक भड़क गई. इस पर काबू पाने के लिए इलाके के नागरिकों ने शिंदे हॉस्पिटल के फायर फाइटिंग सिस्टम के जरिए आग बुझाने की कोशिश की.

इसी बीच नगर निगम की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया. अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. जानकारी है कि इस आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.