logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने युवक ने खुद पर डाला डीजल! फिर जो हुआ…


बुलढाणा: जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने एक युवक ने खुद पर डीजल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया. घटना आज बुधवार को दोपहर करीब 12:15 बजे हुई. पुलिस द्वारा समय पर सतर्कता बरतने के कारण यह अनहोनी टल गई.

आत्मदाह का प्रयास करने वाला युवक मेहकर तहसील के डोनगांव का रहने वाला है. युवक का नाम बिलाल शाह मोहसिन शाह है. डोनगांव पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस हेड कांस्टेबल सतीश मुले द्वारा परेशान किए जाने के कारण युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया.

बिलाल शाह नामक युवक ने शिकायत की थी कि हेड कांस्टेबल सतीश मुले ने उसे झूठे अपराध में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग की थी. शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने पर युवक ने आज यह आत्मघाती कदम उठाया.