logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: शेगाव के गांवों में बाल झड़ने के बाद नाखून टूटने की नई समस्या, 29 मरीजों में बढ़ी चिंता


बुलढाणा: शेगाव तहसील  के गांवों में हाल ही में बाल झड़ने की समस्या सामने आई थी, अब इन गांवों के लोग एक नई स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं नाखून टूटने की समस्या। 29 मरीजों, जिनके बाल पहले झड़ चुके थे, अब उनके नाखून अत्यधिक कमजोर हो गए हैं और टूट रहे हैं।

शेगाव, नांदुरा और खामगाव तालुकों के 18 गांवों के लोग दिसम्बर महीने से इस समस्या का सामना कर रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य टीमों ने कई परीक्षण किए, लेकिन अब तक इस समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं मिला है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि पानी में सेलेनियम की मात्रा अधिक होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल बंकर ने पुष्टि की कि नाखून टूटने की समस्या वाले मरीजों को शेगाव उप-जिला अस्पताल में आगे इलाज के लिए भेजा गया है।