logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

आकाश फुंडकर का एमवीए पर हमला, कहा- चुनाव में बलि देने के लिए लिंगडे को बनाया उम्मीदवार 


बुलढाणा: अमरावती विभाग स्नातक चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। तमाम राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार और तेज कर दिया है। हालांकि, मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के डॉ. रणजीत पाटिल और महाविकास अघाड़ी के धीरज लिंगाड़े के बीच है। इसी को लेकर भाजपा विधायक और बुलढाणा जिला अध्यक्ष आकाश फुंडकर ने एमवीए पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “स्नातक चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होने वाली है, एमवीए ने बलि देने के लिए अपने उम्मीदवार को उतारा है।”

बुधवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए फुंडकर ने यह बात कही। उन्होंने आगे कहा, "स्नातक चुनाव में हमारे मुद्दे तय है। हमारे उम्मीदवार डॉ. रणजीत पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्हें पता है किस मुद्दे को कैसे हल किया जाता है। इसलिए हमें यकीन है कि, इस सीट पर हमारी रिकॉर्ड जीत होगी।"