logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: भूख से 50 गाय की मौत, पुलिस ने गौशाला के संचालक को किया गिरफ्तार


बुलढाणा:  जिले के खामगांव तहसील से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां भूक से तड़प कर 50 गायों की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी ज्ञानगंगापुर गांव के सरपंच ने इस बात की जानकारी दी। वहीं इस मामले में पुलिस ने अवैध रूप से चलाए जारहे गौरक्षण के चालक सुनील महाले को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बची 25 गायों को अन्य गौरक्षण में शिफ्ट किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, खामगांव की एक एनजीओ की एक अध्यक्ष ने सुनीता अशोककुमार आयलानी ने सुनील महाले के खिलाफ पिंपलगांव राजा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने महाले पर गै रक्षा केंद्र के नाम पर अवैध काम करने और चारा नहीं देने के कारण दो गायों की मौत होने की बात कही थी।

आयलानी की शिकायत पर पुलिस ने ज्ञानगंगापुर पहुंचकर गौ शाला का निरिक्षण किया। जिसमें दो गायों की मौत होने की जानकारी सही मिली। वहीं कई अन्य बेहद ख़राब हालत में मिली। जांच करने के दौरान ग्रामीणों और गांव के सरपंच ने बताया कि, पिछले तीन महीने में 60 से ज्यादा गायों की मौत हुई है। वहीं पुलिस ने गौ शाला संचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर किया है। आगे की जांच चल रही है।