logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

पुरातत्व विभाग पर भड़के अमोल कोल्हे, कहा- नहीं दी मंजूरी, अब करेंगे भगवा जागरण आंदोलन


बुलढाणा: राष्ट्रवादी कांग्रेस सांसद अमोल कोल्हे ने केंद्रीय पुरुत्वा विभाग पर बड़ा आरोप लगाया है।  उन्होंने कहा कि, "पिछले दो साल से वह शिवनेरी किले पर भगवा झंडा फहराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन नियमों का हवाला देकर इस मांग को अनदेखी की जा रही है।" शुक्रवार को बुलढाणा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। इसी के साथ कोल्हे ने कहा कि, मांग के बावजूद नहीं दी मंजूरी, इसलिए अब भगवा जागरण आंदोलन करेंगे।" 

छोटे पर्दे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाने वाले कोल्हे ने कहा, “उनकी मांग है कि शिवनेरी पर भव्य भगवा ध्वज फहराया जाए। वर्ष 2021 से हमने यह मांग भारत के पुरातत्व विभाग के केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाई है। लेकिन पुरातत्व के ब्रिटिश कानून आड़े आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने भी इसी समस्या पर अंगुली उठाई है।”

सांसद ने कहा, "यह मेरी व्यक्तिगत मांग नहीं है बल्कि हजारों शिव-शंभू प्रेमियों की मांग है। मूल रूप से महाराष्ट्र सरकार को केंद्र से इस मांग को गंभीरता से आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस वजह से हम इस मांग की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए भगवा जागरूकता आंदोलन करेंगे। इसी के साथ उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए यह कि, राजनीतिक नहीं धार्मिक मांग है।