logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: समृद्धि महामार्ग पर बड़ा हादसा, चलती कार में लगी आग; दो की मौत, एक गंभीर


बुलढाणा: समृद्धि महामार्ग पर हादसों का दौर लगातार जारी है। गुरुवार सुबह बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा तहसील के दुसरबीड़ में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ़्तार कार में अचानक लग गई, और देखते ही देखते आग पूरी कार में फ़ैल गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीँ एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक चार पहिया यात्री वाहन में अचानक आग लग गई। जल्द ही पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। इस घटना में दो लोगों की दुखद मौत हो गई। तीसरा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस, राजमार्ग पुलिस, विशेष एम्बुलेंस और अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। यह चार पहिया वाहन मुंबई से अकोला जा रहा था। वाहन में अचानक आग लग गई और तेज आवाज के कारण आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कार की आग बुझा दी गई है और समृद्धि मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है।