logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: मुंबई कॉरिडोर के एक पुल पर बड़ा गड्ढा, 15 दिनों के बाद भी नहीं हुई मरम्मत, केवल सिंगल लेन शुरू


बुलढाणा: नागपुर मुंबई समृद्धि राजमार्ग को शुरू हुए लगभग एक साल हो गया है। लेकिन इस हाईवे के काम की गुणवत्ता अब सामने आ रही है। कई जगहों पर गड्ढे और दरारें पड़ा गई हैं। 

बुलढाणा जिले में समृद्धि हाईवे पर सिंदखेड राजा के पास मुंबई कॉरिडोर पर दो पहाड़ियों को जोड़ने वाला बड़ा पुल पिछले 15 दिनों से एक बड़ा गड्ढा हुआ है। करीब दो सप्ताह बाद भी समृद्धि हाईवे प्रशासन इसे नजरअंदाज किया गया। अब नजर पड़ने पर प्रशासन ने इस पुल पर मुंबई जाने वाली दो लेन को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया है और केवल एक लेन खुली है।

सिंदखेड राजा के पास, मुंबई कॉरिडोर पर दो पहाड़ियों को जोड़ने वाले बड़े पुल पर पिछले 15 दिनों से एक बड़ा गड्ढा हुआ है। इसके चलते पुल पर सिर्फ एक ही लेन शुरू रखी गई है। वाहन चालकों के भ्रमित होने से इस स्थान पर बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

मुंबई कॉरिडोर पर 332.6 पर इसी पुल के निर्माण के दौरान एक बड़ा गार्डर गिरने से कई मजदूर घायल हुए। अब उसी पुल के एक बड़े हिस्से में गड्ढा होने से समृद्धि के इस पुल के काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। 

बीती रात इसी जगह पर एक हादसा होने से टल गया। एक तेज रफ्तार ट्रक चालक को यह नहीं देखा कि समृद्धि पर ये दो लेन बंद हैं और केवल एक लेन खुली है। जिसके चलते ट्रक सीधे एक निजी बस से टकरा गया।