Buldhana: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल
बुलढाणा: खामगांव शहर के बाहर चिखली रोड पर सिंधी, अंतराज खेत के पास रात में हुई एक घटना एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और सवार युवक की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
खामगांव तहसील के नागजरी से 32 साल के रवींद्र भरत घडयाले और गोपीचंद चतर सिंह घोती रात में दोपहिया वाहन पर अपने घर खामगांव की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान उनकी बाइक की सामने से किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में रवीन्द्र घडयाले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोपीचंद घोती गंभीर रूप से घायल हो गए।
admin
News Admin