logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Budhana: किसानों पर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की मार, हजारो हेक्टर फसल बर्बाद


बुलढाणा: जिले के लाखों किसानों और निवासियों को रविवार की पूरी रात प्रकृति के भीषण प्रकोप का सामना करना पड़ा। बिजली, तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश ने जिले के सभी तेरह तहसीलों में फसलों को नष्ट कर दिया। शेड नेट भी क्षतिग्रस्त हो गया है और कई गांवों में रात से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।

जिले के सभी तहसीलों में 26 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे बारिश शुरू हुई। कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई तो कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हुई। बारिश आज सोमवार सुबह तक जारी रही, बीच-बीच में रुक-रुक कर होती रही। देउलगांव राजा, लोनार, सिंदखेड़ाराजा आदि तहसीलों में मिश्रित आकार की ओलावृष्टि से रबी फसलों और शेड नेट को भारी नुकसान हुआ।

रात भर हुई बारिश से कपास, अरहर, मक्का, सब्जियों और बगीचों को भारी नुकसान हुआ है। खरीब की फसल के दौरान हुए नुक्सान की भरपाई अभी तक किसानों को नहीं मिला है। वहीं कल रात में हुई ओलावृष्टि से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है।