logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बाल झड़ने वाले मरीजों से सहानुभूति जताने गांव के 10 नागरिकों ने कराया मुंडन, आईसीएमआर की रिपोर्ट का इंतजार


बुलढाणा: शेगांव के बोंडगांव गांव में बाल झड़ने के कुल 30 मरीज हैं। उनका इलाज स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न शाखाओं द्वारा किया जा रहा है। इस बीच, मनोबल खो चुके मरीजों का मनोबल बढ़ाने के लिए अब अन्य ग्रामीणों ने खुद मुंडन करवा लिया है।

ग्राम बोंडगांव के युवाओं ने इसलिए अपना मुंडन कराया है क्योंकि उनके गांव में बाल झड़ने की बीमारी से ग्रसित नागरिकों का मुंडन कराया गया था। शेगांव तहसील के 12 गांवों में पिछले एक महीने से बाल झड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। 

स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा कोई ठोस निदान नहीं पाने के कारण उच्च स्तरीय स्वास्थ्य प्रशासन टीम को बुलाया गया है और गहन जांच की जा रही है। लेकिन अब तक स्वास्थ्य प्रशासन इसमें सफल नहीं हो सका है। दूसरी ओर, बाल झड़ने के मामले में अभी आईसीएमआर की रिपोर्ट आनी बाकी है, जिसे लेकर स्वास्थ्य प्रशासन के साथ-साथ ग्रामीणों की भी उत्सुकता बनी हुई है।