logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: 12वीं का पेपर हुआ लीक, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल


बुलढाणा: महाराष्ट्र शिक्षक बोर्ड (Maharashtra State Higher and Secondary Education Board) की परीक्षाएं शुरू है। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जहां 12वीं का गणित का पेपर लिक (HSC 12th Paper Leak) हो गया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिले के सिंदखेड़ा राज (Sindkheda Raj) तहसील के एक केंद्र से यह पेपर लिक हुआ है। इस घटना के सामने आने के बाद तुरंत शिक्षक विभाग (Education Department) ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। 

मिली जानकारी के अनुसार, सिंदखेड राजा में सुबह 10.30 बजे सोशल मीडिया पर मैथ्स का पेपर वायरल हो गया। परीक्षा से पहले ही पेपर की फोटो वायरल होने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी तुरंत साखरखेड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचे और मामला दर्ज कराया। 

आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई 

बुलढाणा जिले के उपशिक्षणाधिकारी जगन मुंढे ने बताया कि, पेपर लीक की घटना के बाद हमने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। बोर्ड ने जो भी इसमें शामिल है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने करेगी। 

यवतमाल में अंग्रेजी का पेपर हुआ था लीक

इससे पहले यवतमाल में अंग्रेजी विषय का पेपर प्रकाशित होता था। पता चला कि हिंदी के पेपर में गलतियां थीं। अंग्रेजी का पेपर लीक कर छात्रों के लिए कॉपी बनाने वाले परभणी के छह शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बावजूद 12वीं का पेपर लीक होने से एक बार फिर परीक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। चर्चा शुरू हो गई है कि, आखिर किसने पेपर लीक किया?