logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: 13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार, अदालत ने 18 मई तक कस्टडी में भेजा


बुलढाणा: बुलढाणा शहर की एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अविनाश बांगड़, मुंबई निवासी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां न्यायालय ने उसे 18 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 12 मई को आरोपी ने 13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण किया। और उसे लेकर मुंबई फरार हो गया। पीड़ित नाबालिग की मां की तहरीर पर बुलढाणा शहर थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया। नाबालिग के अपहरण की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जाँच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि, आरोपी युवती को लेकर मुंबई भाग गया है।"

यह जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना हुआ। हालांकि, उसके पहले ही आरोप वहां से फरार हो गया। जैसे ही आरोपी गांव लौट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे आज अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उसे 18 मई तक उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया।