logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: कदमपुर गांव में खेत में काम करने गए किसान की करंट लगने से मौके पर हुई मौत


बुलढाणा: खामगांव के कदमपुर गांव में खेत में काम करने गए एक किसान की फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए तार की चपेट में आज सुबह मौत हो गई। काम करते वक्त किसान का तार को छू गया जिसके बाद करंट लगने से उसकी मौत हो गई।  

खामगांव तहसील के कदमपुर गांव के किसान मोरेश्वर दिलीप गुरव दो दिन पहले अपने खेत में लगे ज्वार को पानी देने गए थे। इस दौरान अचानक वह फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तार को छू गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना आज सुबह आसपास के लोगों ने देखी जब वे खेतों पर गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह खेत बालापुर सीमा के अंतर्गत आता है, इसलिए आगे की जांच बालापुर ग्रामीण पुलिस द्वारा की जा रही है।