logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, तीन घर जलकर राख, गनीमत रही कोई हताहत नहीं


बुलढाणा: शहर में मंगलवार देर रात एक भीषण आग की घटना में तीन घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। गनीमत रही कि समय रहते घर में मौजूद सभी लोग बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारआग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को समझने का भी मौका नहीं मिला। देखते ही देखते तीनों घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बुलढाणा नगर परिषद और चिखली नगर परिषद की दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसकी लपटों को अन्य घरों तक फैलने से रोक दिया। हालांकि तब तक तीनों मकान पूरी तरह जल चुके थे और लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। स्थानीय नागरिकों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों की मदद की।

प्रशासन ने घटना स्थल का पंचनामा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत के तौर पर अस्थाई सहायता प्रदान की गई है। प्रशासन द्वारा आगे की जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और लोगों ने बिजली विभाग से समय-समय पर वायरिंग की जांच कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।