logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: एटीएस ने पीएफआई के दो नेता को किया गिरफ्तार, कार्यकर्ता ने किया थाने के बाहर प्रदर्शन


बुलढाणा: राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने एक बार फिर आठ राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर रेड मारी है और सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में जिले से पीएफआई के भी दो नेताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नेता का नाम इखलास खान (27) और काशन हुसैन है। यह गिरफ़्तारी सुबह पांच बजे हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसे शहर पुलिस थाना जे जाया गया है। नेताओं की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पीएफआई कार्यकर्ता थाने के बाहर पहुंच गए और कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता इखलास खान और काशन हुसैन को एटीएस और एनआईए ने बुलढाणा से हिरासत में लिया है। पीएफआई कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना मिलते ही पीएफआई के जिलाध्यक्ष हाफिस रईस के नेतृत्व में 10 पीएफआई पदाधिकारियों ने बुलडाना शहर थाने के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया है।

प्रदर्शन करने वाले 11 गिरफ्तार 

बुलढाणा सिटी पीएस एसएचओ ने बताया कि, “बुलढाणा पीएफआई के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया और यातायात रोकने की कोशिश की। 11 लोगों को हिरासत में लिया गया, उनके खिलाफ मामला दर्ज।”

12 राज्यों में मारी गई रेड

देशविरोधी कार्य और हिंसा के लिए उकसाने के आरोप पर 12 राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर  एनआईए, पुलिस और एटीएस ने छापा मारा है। इस दौरान करीब 170 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इसी के मद्देनजर महाराष्ट्र में भी रेड मारी गई है। जिसमें 22 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।