logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: दही हांडी के दौरान टूटकर नीचे गिरी बालकनी, दो बच्चियां आई चपेट में; एक की मौत


बुलढाणा: जिले के देउलगांव राजा बड़ा हादसा हो गया। जहां दही हांड़ी के दौरान बालकनी निचे गिर गई। इस हादसे में दो बच्चियाँ चपेट में आई गई। जिसमें से एक की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक बच्ची की पहचान निदा राशिद खान (9) के रूप में हुई है। वहीं घायल अल्फिया शेख हाफिज (8) को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दहीहंडी के लिए बालकनी में रस्सी बांधी हुई थी। जैसे ही गोविंदा ने रस्सी खींची तो बालकनी रस्सी सहित निचे गिर गई।

जिले में जन्माष्टिमि के उपलक्ष्य में दहीहांड़ी का आयोजा किया गया। इसी क्रम में देउलगांव राजा में भी दही हांड़ी का आयोजन किया गया था। इसके लिए दो घरो की बालकनी से दहीहंडी बाँधी हुई थी। उत्सव के दौरान जैसे ही गोविंद ने मटकी फोड़ने के लिए ऊपर चढ़ा और रस्सी से लटका वैसे ही लोहे की बालकनी खंबे के साथ निचे गिर गई।

वहीं दहीहंडी देखने के लिए निचे खड़ी दोनों बच्चियां इसके चपेट में आ गई। मलबे के निचे दबने के करण निदा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अल्फिया के सर और पैरो में गंभीर चोंट लगी है। उसे इलाज के लिए जलना स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जन्माष्टिमि के मौके पर हुए इस हादसे के कारण परिसर में शोक की लहर है।