logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: दर्शन के लिए आए भक्तों पर मधुमक्खियों ने दो बार किया हमला, 100 से अधिक श्रद्धालु घायल


बुलढाणा: मेहकर से जालना रोड पर पिंपलगांव लेंडी फाटक के पास स्थित  निर्मलेश्वर संस्थान तीर्थ में महाशिवरात्रि के अवसर पर शुरू यात्रा में मधुमक्खियों ने नागरिकों को पर हमला कर दिया। इस हमले में 100 से अधिक लोग घायल हुए।  

बुधवार सुबह करीब 10 बजे और दोपहर 3 बजे के बीच दो बार हुए मधुमक्खियों के हमलों में 100 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से 15 गंभीर रूप से घायल हैं। मधुमक्खियों ने सड़क से गुजर रहे बाइक चालकों को भी डंक मार दिया।

मधुमक्खियों को तितर-बितर करने के लिए टिपर वाहन से धुआं किया गया। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के हमले से यात्रा में अफरा-तफरी मच गयी। हमले में घायल हुए लोगों को जालना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कुछ का इलाज सिंदखेडराजा सरकारी अस्पताल में चल रहा है।