logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत


बुलढाणा: मेहकर से अपने माता-पिता से मिलकर बुलढाना की ओर लौट रहे एक युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह  घटना 10 जुलाई की रात 2:30 बजे के दौरान मेहकर-चिखली मार्ग पर घटी। 

डोणगांव के मूल निवासी गजानन शिरसाठ (45) पिछले कुछ वर्षों से बुलढाणा में रह रहे हैं। उनके माता-पिता मेहकर तहसील अंतर्गत के ग्राम डोणगांव में रहते हैं। गजानन सप्ताह में एक बार अपने माता पिता से मिलने के लिए बाइक पर आता जाता था। इस माह में 9 जुलाई को वह अपने  माता-पिता से मिलने के लिए आया था। 

रात करीब 9:30 बजे वह अपने माता-पिता के साथ खाना खाकर मोटरसाइकिल से बुलढाणा की ओर वापस लौट गया। लौटते समय मेहकर-चिखली रोड पर उसरान फाटा के बीच अज्ञात वाहन ने गजानन की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे गिर गया। 

कुछ देर बाद जब राहगीरों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने पास जाकर मोबाइल फोन से फोन कर उनके बेटे दीपक को हादसे की जानकारी दी। जैसे ही दीपक ने अपने चाचा को सूचना दी तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए किंतु तब तक गजानन की मौत हो गई थी। इस सिलसिले में पुलिस में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।