logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: खेती विवाद में दो परिवारों के बीच खुनी झड़प, दो गंभीर; इलाज के लिए संभाजीनगर रेफर


बुलढाणा: खेती के विवाद में दो परिवार में हिंसक झड़प हो गई। इस मारापीटी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए संभाजीनगर में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मारपीट के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर देउलगांव राजा पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, देउलगांव राजा तहसील सरंबा फाटा में बोरजे परिवार के बीच पिछले कई समय से खेती को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को यह विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई।

हालांकि, स्थिति गंभीर होने के बाद सभी को इलाज के लिए संभाजीनगर स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं घंटा की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आठ से 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए हैं। वहीं तीन लोगों को दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आगे की जांच कर रही है।