logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: तालाब में नहाने गए बालक की डूबने से मौत 


बुलढाणा: होली खेलने के बाद अपने भाई के साथ तालाब में नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। बालक की पहचान कुणाल रामदास वैताकर (9, मोतला तहसील) निवासी है। बालक तीसरी क्लास का छात्र था। वह अपने माता-पिता की एकलौती संतान थी। यह घटना मंगलवार शाम पांच बजे की है। इस घटना के सामने आने के बाद गांव में मातम पसर गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को होली खेलने के बाद कुणाल अपने मामा के बेटे के तालाब में नहाने गया। जैसे ही वह तालाब में उतरा, पानी का अंदाज नहीं लगने के कारण वह डूबने लगा और देखते ही देखते पानी में गायब हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे के परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। मोतला पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को ढूढ़ना शुरू किया। कुछ समय बाद पुलिस को शव मिल गया। 

गांव में पसरा मातम 

मृतक बालक अपने माता-पिता का एकलौता बच्चा था। वहीं बच्चे की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव में किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला।