logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: मकान में सेंधमारी, लाखों के आभूषण चोरी


खामगांव. अज्ञात चोरों ने मकान में सेंधमारी कर सोने, चांदी के आभूषण सहित लाखों रूपयों का माल चोरी करने की घटना स्थानीय टापरे नगर परिसर में उजागर हुई. प्रकरण में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय टापरे नगर निवासी आलोक दुसाद यह मकान को ताला लगाकर रिश्तेदार के घर औरंगाबाद जिले के सिल्लोड में शादी के लिए गए थे. इस मौके का लाभ उठाते हुए अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया तथा आलमारी में रखे सोने, चांदी के आभूषण सहित लाखों रूपयों का माल चोरी किया. इस घटना की जानकारी मिलते ही शहर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया. जिसके बाद डॉग यूनिट और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया. 

उसी समय उप विभागीय पुलिस अधिकारी अमोल कोली, शहर पुलिस थाने के थानेदार प्रदीप त्रिभुवन ने अपराध खोज दस्ते समेत घटना स्थल को भेंट देकर मुआयना किया. अज्ञात चोरों ने 8 लाख रू. सहित 3 लाख रू. के आभूषण चोरी किए जाने की जानकारी मकान मालिक दुसाद ने पुलिस थाने में दर्ज की शिकायत में कही है. प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आगे की जांच पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में चल रही है.

आदर्श नगर में भी चोरी का प्रयास

इसी तरह शहर के आदर्श नगर में भी एक बंद मकान में चोरी करने का प्रयास किया गया. उसी तरह ग्राम सुटाला में भी एक मकान में सेंधमारी कर सामग्री चोरी करने की घटना होने की जानकारी मिली है. एक ही रात तीन जगह चोरी होने से शहर के नागरिकों में डर का वातावरण निर्माण हुआ है. पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर उन्हें जेरबंद करने की मांग नागरिकों व्दारा की जा रही है.