logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana Bus Accident: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुर्घटना पर जताया शोक, मुआवजे की घोषणा 


बुलढाणा: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज शनिवार को मलकापुर (जिला बुलढाणा) में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 पर रेलवे फ्लाईओवर पर दो निजी बसों की टक्कर होने और उनमें मरने वाले लोगों के प्रति दुःख जताया है। इसी  के साथ मुख्यमंत्री मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया गया है। वहीं घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर कराए जाने की बात भी कही। 

मुख्यमंत्री ने बुलढाणा जिला कलेक्टर से इस दुर्घटना की जानकारी ली. मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने का निर्देश दिया गया है। इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई और 19 यात्री घायल हो गए। मुख्यमंत्री शिंदे ने प्रशासन को घायलों को सरकारी खर्च पर उचित चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।