logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: अग्निवीर अक्षय के निधन पर मुख्यमंत्री शिंदे ने जताया दुःख, 10 लाख की मदद का किया ऐलान


बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के अग्निवीर अक्षय गावटे की सियाचिन में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अक्षय की मौत पर दुख व्यक्त किया है। इसी के साथ परिवार को 10 लाख रूपये की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है। 

बुलढाणा जिले के पिंपलगांव सराय के रहने वाले अक्षय 2022 में अग्निवीर के तौर पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे। अग्निवीर गावटे को 30 दिसंबर 2022 को यूनिट 69 फील्ड रेजिमेंट में शामिल किया गया था। वह सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में 'टेलीफोन ऑपरेटर' के पद पर ड्यूटी पर थे। 22 अक्टूबर को ड्यूटी के दौरान अक्षय को हार्ट अटैक आ गया, जहां मौके पर ही निधन हो गया। 

अक्षय के शहीद होने की खबर सामने आते थी पुरे जिले में शोक की लहार दौड़ गई। सोमवार को २३ अक्टूबर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अक्षय ने 9 महीने और 21 दिन तक सेना में सेवा की।