logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: पालक मंत्री लापता होने की पुलिस थाने में शिकायत


खामगांव: सत्याग्रह किसान संगठन ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया हैं कि, बुलढाना जिले के पालक मंत्री तथा राज्य के मंत्री गुलाबराव पाटिल लापता है।इसी तरह मांग की गयी है कि, गुलाबराव पाटिल कहा है? पाटिल को खोजने के लिए अब पुलिस मदद करें।यह शिकायत राजू नकाडे, अशोक यादगिरे, गजानन कडू, अनिल हेरोडे ने खामगांव शहर पुलिस थाने में दर्ज की है। 

गुलाबराव पाटिल यह मंत्री होने के बाद सिर्फ तीन बार ही सरकारी काम से बुलढाना में आए थे।पश्चात वे आज तक लापता हैं, अतिवृष्टि के कारण नुकासान हुआ, जिस के चलते किसान संकट में घिरे है़, ऐसा होकर भी पालक मंत्री जिले में न आने से किसानों व्दारा ‌नाराजगी व्यक्त की जा रही है, जिस कारण पुलिस थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।