logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: झंडा फहराने को लेकर हुए विवाद, युवक पर चाकू से हमला


बुलढाणा: आंबेडकर जयंती के मौके पर  झंडा फहराने को लेकर दो युवको के एक युवक से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने चाकू निकला और झंडा फहराने वाले युवक पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थित गंभीर होने के बाद उसे जालना के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान मगरे (19 निवासी गिरौली बी) के रूप में हुई है। वहीं अंधेरा पुलिस ने आज शनिवार आरोपी करण तांबेकर और अर्जुन तांबेकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 14 अप्रैल को देर रात गिरोली में जुबली शोभायात्रा निकाली जा रही थी। रात करीब नौ बजे पीड़ित विकास मगरे (19 निवासी गिरौली बी) झंडा लहरा रहा था। इस समय वहां मौजूद करण और अर्जुन (बाकी गिरोली) ने उसे बाद में झंडा फहराने को कहा। इसपर पीड़ित ने उसे झटकते हुए पूछा की तुझे क्या दिक्कत है? इतना कहने पर आरोपी अर्जुन ने चाकू से विकास की गर्दन के पास वार कर दिया। इस वक्त वहां मौजूद हर्षवर्धन देशमुख और स्वप्निल झीने ने उसे रेस्क्यू किया। घायल विकास को पहले देउलगांव राजा और फिर जालना जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों आरोपी अभी फरार है।