logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: शेगाव में स्थानक प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग, एसटी कर्मचारियों का आमरण अनशन जारी


बुलढाणा: शेगाव एसटी स्थानक प्रमुख गोविंद जवंजाल  और तीन अन्य कर्मचारियों के खिलाफ महिला बस कंडक्टर से छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने के बावजूद, प्रशासन द्वारा कार्रवाई न किए जाने से एसटी कर्मचारी आक्रोशित हैं।

जिसके चलते पिछले चार दिनों से शेगाव बस स्टैंड के सामने एसटी कर्मचारी आमरण अनशन कर रहे हैं। विदर्भ एसटी कामगार संघटना के विदर्भ संघटक प्रमोद पोहरे ने आरोप लगाया है कि विभागीय नियंत्रक आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

कर्मचारियों की मांग है कि आरोपियों को तत्काल निलंबित किया जाए और उनका तबादला किया जाए। कर्मचारियों ने अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की है। उनका कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

इसके साथ ही कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।