logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: मामूली बात को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, पति ने पत्नी को चाकू मारकर किया घायल


खामगांव: मामूली बात को लेकर पति, पत्नी में विवाद होकर पति ने पत्नी को चाकू मारकर घायल करने की घटना स्थानीय शौकत कॉलोनी परिसर में घटी। प्रकरण में शिकायत के आधार पर शिवाजी नगर पुलिस ने पति के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय शौकत कॉलोनी परिसर निवासी अंजुम बानो शेख चांद (30) नामक महिला ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, उसके पति का उसके साथ विवाद हुआ था, वह बर्डे प्लाट में मायके में रहती है। इस बीच अंजुम बानो यह बेटे के कपडे लेने के लिए ससुराल में गई थी। 

इस समय पति शे।चांद शे।ख्वाजा ने विवाद कर पत्नी के हाथ पर चाकू मारकर उसे घायल किया। उसी तरह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उक्त शिकायत पर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ धारा 324, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।