logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: तेंदुआ के हमले में बुजुर्ग की मौत, परिसर में भय का माहौल


बुलढाणा: जिले में तेंदुए के हमले की बढ़ती घटनाओं के बीच एक ऐसी ही घटना में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई है. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना बुलढाणा-खामगांव राज्य राजमार्ग पर ज्ञानगंगा अभयारण्य में हुई। मृत किसान का नाम बाजीराव चौहान (60, मटरगांव) है। वे मंगलवार दोपहर अभयारण्य के मातरगांव बांध शिवरा में खोए मवेशियों को ढूंढने गए थे। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें करीब 100 मीटर दूर घनी झाड़ी में ले गया. इससे बाजीराव की मृत्यु हो गई।

परिजनों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया। इसी बीच जब वन विभाग के कर्मी फायर लाइन पर काम करने पहुंचे तो उन्हें वृद्ध किसान का शव मिला. वन्यजीव विभाग के वन रेंज अधिकारी लोखंडे (खामगांव) और चेतन राठौड़ (बुलढाणा) ने कर्मचारी के साथ घटनास्थल का दौरा किया और पंचनामा किया। इस घटना से मातरगांव बांध शिवार क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है.