logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: पेट्रोल-डीजल संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा, हाईवे पर किया चक्काजाम


बुलढाणा: जिले में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। डीजल नहीं मिलने से नाराज किसानों ने बुलढाणा–मलकापुर महामार्ग पर परडा फाटा के पास रास्ता रोक आंदोलन शुरू कर दिया।

दरअसल इन दिनों खेती और मशागत का काम तेज़ी से चल रहा है, लेकिन ट्रैक्टरों के लिए डीजल नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। इसी समस्या से नाराज किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हाईवे जाम कर दिया।

किसानों के आंदोलन के कारण बुलढाणा–मलकापुर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस किसानों को समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन किसानों का कहना है कि जब तक डीजल की आपूर्ति सुचारू नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिले में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की टंचाई से आम नागरिकों के साथ-साथ किसान भी भारी संकट का सामना कर रहे हैं।