logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: असमय बारिश से किसान मुश्किल में, नुकसान को देखने खेतों में पहुंचे कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार


बुलढाणा: अतिवृष्टि और ओले गिरने के कारण किसानों और फसलों को भारी नुकसान हुआ है। फसलों को हुए नुकसान को देखने के लिए राज्य के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार अकोला और बुलढाणा दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कृषि मंत्री ने बारिश और ओले प्रभावित खेतों पर पहुंचे और फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान के दौरान कृषि मंत्री के साथ बुलढाणा सांसद प्रतापराव जाधव, विधायक संजय गायकवाड़, अकोला सांसद संजय धोत्रे, सहित सभी पार्टियों ने तमाम विधायक, नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

दो दिनों में कैबिनेट के सामने रिपोर्ट

इस दौरान सत्तर ने कहा, "अकोला और बुलढाणा जिले के आज दौरा मैंने किया है। इस दौरान कई गांव का भी दौरा किया। जहां बड़ी संख्या में कई फसलों को नुकसान हुआ है। नुकसान के पंचनामे करने का आदेश अधिकारियों को दिया गया है। जैसे ही पंचनामे पूरे होंगे एनडीआरएफ के नियमों के तहत मुआवजा दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "पिछले तीन दिनों से मैं आत्महत्या करने वाले साथ ही जहां-जहां बारिश, ओलावृष्टि या तूफ़ान के कारण नुकसान हुआ है उन इलाको का दौरा कर रहा हूँ। आने वाले दो दिनों में मैं पूरी रिपोर्ट तैयार कर कैबिनेट के सामने रखूंगा जिससे जल्द- से जल्द किसानों को मुआवजा दिया जा सके। "

किसान ने ख़राब फसल की पहनाई माला

कृषि मंत्री एक दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जहां प्रभावित किसान ने अपनी ख़राब फसल की माला पहनाई और कृषि मंत्री और सांसद प्रतापराव जाधव का पहनाया। हालांकि, इस दौरान मंत्री और सांसद ने सहजता के साथ माला को स्वीकार किया।