logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: सौर कृषि पंप योजना के प्रति किसानों का बढ़ रहा रुझान, जिले में योजना से 1530 किसान हुए लाभान्वित


बुलढाणा: किसानों को अतिरिक्त बिजली बिल के बोझ से मुक्त किया जाए। किसान अपनी फसलों को दिन में पानी दे सकें। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्व सौर कृषि पंप योजना क्रियान्वित की जा रही है। बुलढाणा जिले में इस योजना के प्रति किसानों का बढ़ता रुझान देखा जा सकता है। इस सौर कृषि पंप योजना से जिले के 1530 किसान लाभान्वित हुए हैं।

बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए किसानों को लोड रेगुलेशन की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों को जान जोखिम में डालकर रात में फसलों को पानी देना पड़ता है। लेकिन अब किसानों को बिजली बिल से भी मुक्ति दे दी गई है। इसके अलावा किसान दिन में अपनी फसलों को पानी दे रहे हैं। किसान भी इस योजना को लेकर संतुष्टि जाहिर करते हैं।

इस योजना के तहत किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है, इसलिए अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ उठाना चाहिए। ऐसी अपील महावितरण की ओर से की जा रही है।