logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: बाइक टक्कर को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट, कई घायल 


बुलढाणा: बाइक से टक्कर मारने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते ये मारपीट तक पहुंच गया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने 19 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना खामगांव तहसील के 'संवेदनशील' गांव चितौड़ा में हुई। पूरे गांव को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना खामगांव तहसील के चित्तौड़ में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर हुआ विवाद दो गुटों में मारपीट में बदल गया। खामगांव ग्रामीण थाने में दर्ज परस्पर विरोधी शिकायत के आधार पर 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शेख रिहान शेख अहमद की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गौतम महादेव तिड़के की तहरीर पर शेख रेहान शेख अहमद समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई और जेवरात और नकदी लूट ली गई। इसके चलते संगीन अपराध दर्ज किए गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही खामगांव ग्रामीण थाने के थानेदार, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोराट, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमोल कोली भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फिलहाल गांव में तनाव है। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।