logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: भाजपा पदाधिकारियों के बीच मारपीट, पार्टी ने छह को किया निलंबित


बुलढाणा: मेहकर भाजपा में आज रविवार को हुई राडा घटना के मामले में भाजपा के 6 पदाधिकारियों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. जिला अध्यक्ष डाॅ. गणेश मांटे ने देर शाम यह कार्रवाई की. प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।

शिव ठाकरे, प्रह्लाद अन्ना लश्कर, अक्षत दीक्षित, चंदन अदलेकर, रोहित सोलंके, विकास लश्कर ये उन पदाधिकारियों के नाम हैं जिन्हें छह साल के लिए निलंबित किया गया है. उन पर पार्टी अनुशासन तोड़ने का आरोप लगाया गया है।

मेहकर में तहसील अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आज दोपहर दो गुटों में झगड़ा हो गया. जिला उपाध्यक्ष प्रल्हाद लश्कर के समूह ने नवनियुक्त तालुका अध्यक्ष सारंग मालेकर, विधानसभा संपर्क प्रमुख प्रकाश गवई, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन वानखेड़े पर उस समय हमला किया, जब वे भाजपा कार्यालय में मौजूद थे। इसमें वह घायल हो गये।